रविवार, 13 जनवरी 2013

शुभकामनाएं

लोहड़ी और मकर संक्राति पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं ।

जीवन का
हर दिन
एक त्योहार है
चलते हुए
बिना रुके
निडरता से
हर साथी के
सुख दुःख में
शामिल रहकर
मुस्कुराते हुए
उत्साह के साथ
जीवन पथ पर
बढ़ते रहना है
मंजिल मिल ही  जायेगी
खुशियां खुद पास आयेंगी
और जिंदगी ऎसी
एक मिसाल कहलायेगी ।

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

नींव

एक मजबूत
और बुलंद
इमारत का भविष्य
सुनिश्चित करती हैं
निर्माण में लगी
र्इंट,मिटटी,सीमेंट
और शिल्पकार की कला
क्योंकि
उज्ज्वल भविष्य चाहता है
बेहतरीन संस्कार
जो स्थापित कर सकें
एक सुदृढ़
'नींव' ।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

शुभकामना

दीपावली के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं ।



बुधवार, 7 मार्च 2012

चल खेलेंगें होली

होली के अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं॥
राधा-कृष्ण संग हो ली
देख साथ गोपियां हो ली
ग्वालों की टोली संग हो ली
चल मिलकर खेलेंगें होली
वह भी हो ली
तुम भी हो ली
सब तैयारी हो ली
चल मिलकर खेलेंगें होली
रंगों की शुरुआत है हो ली
रंगों की बौछार है हो ली
सतरंगी बरसात है हो ली
चल मिलकर खेलेंगें होली
सब मिलकर खेलेंगें होली
हम मिलकर खेलेंगें होली ॥

मंगलवार, 17 मई 2011

आइए उत्तराखंड चले

मसूरी का विहंगम दृश्य

कैपटी फाल मसूरी (१)

कैपटी फाल मसूरी ( २ )

कैपटी फाल मसूरी ( ३ )

कैपटी फाल मसूरी ( ४ )

सहस्त्रधारा (देहरादून से ४ कि०मी०)

मसूरी का विहंगम दृश्य ( २ )
मसूरी का विहंगम दृश्य ( ३ )
बारह  ज्योतिर्लिंग मंदिर लक्ष्मण झूला ऋषिकेश
लक्ष्मण झूला ऋषिकेश

मसूरी का विहंगम दृश्य ( ४ )

देहरादून और मसूरी के बीच स्थित एक भव्य मंदिर

हिन्दी ब्लॉग टिप्सः तीन कॉलम वाली टेम्पलेट