वह कुछ दिन से मोबाइल लेने की सोच रहा था। आज मन बना कर बेटे की दुकान पर गया और बोला,'' बेटा,मुझे भी एक मोबाइल दे दो ।'' बेटा बोला,'' ले लीजिए डैडी ,पर हाँ... आजकल मैंने उधार देना बन्दकर दिया है।'' बेटे का जवाब सुनकर वह कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गया और कुछ संभलते हुए बस इतना ही कहा- ''ठीक है बेटा,जब पैसे होंगे तब खरीद लूंगा।'' फिर इसके बाद वह मन में उठते हुए अनेक निरुत्तर सवालों का जवाब ढूंढ़ने निकल पड़ा ।
किसी दिन....
1 महीना पहले