रविवार, 13 जनवरी 2013

शुभकामनाएं

लोहड़ी और मकर संक्राति पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं ।

जीवन का
हर दिन
एक त्योहार है
चलते हुए
बिना रुके
निडरता से
हर साथी के
सुख दुःख में
शामिल रहकर
मुस्कुराते हुए
उत्साह के साथ
जीवन पथ पर
बढ़ते रहना है
मंजिल मिल ही  जायेगी
खुशियां खुद पास आयेंगी
और जिंदगी ऎसी
एक मिसाल कहलायेगी ।

गुरुवार, 13 जनवरी 2011

त्योहार

लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं
चाहिए की प्रेम बयार बहे
ना बैर भाव आपस में रहे
हर दिल में चैन करार बसे
जब शांति और सद्भाव बढे
मानवता एक धर्म रहे
क्या लोहड़ी
क्या संक्रांति
तब हर दिन ही त्योहार मने ||

हिन्दी ब्लॉग टिप्सः तीन कॉलम वाली टेम्पलेट